फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Current affairs confused, history questions were easy

करंट अफेयर्स ने उलझाया, इतिहास के प्रश्न रहे आसान

Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Current affairs confused, history questions were easy
पैट की परीक्षा छूटने के बाद गांधी पार्क बस स्टैंड पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में 43 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को 38 केंद्रों पर करीब 25 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स के प्रश्न थोड़े कठिन थे। इतिहास के सवाल परीक्षा की तैयारी के हिसाब से आए थे।
विज्ञापन

परीक्षा दो दिन तक चली। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। रविवार को पहली पाली में पंजीकृत 18744 में से 12570 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 6174 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 67.06 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

दूसरी पाली में पंजीकृत 18744 में से 12675 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 6069 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 67.62 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। दो दिन तक चली परीक्षा में पंजीकृत 74976 में से 49871 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 25105 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 66.52 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed