फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cultural program by women organization

Aligarh News: महिला कायस्थ महासभा ने भजन संध्या और डांडिया से बांधा समां

Thu, 15 Oct 2026 04:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
cultural program by women organization
अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं स्रोत स्वयं
अलीगढ़। अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार को मालवीय पुस्तकालय में नवरात्र के अवसर पर भजन संध्या एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश और मां भगवती के पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने माता रानी के भजन गाकर आराधना की। इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
विज्ञापन


महासभा की अध्यक्ष शुभ्रा रायजादा ने सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। सचिव नीना सक्सेना और कोषाध्यक्ष ममता सक्सेना ने आयोजन में सहयोग करने वाली सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में अनीता जोहरी, आभा, सरिता, अंजली, संगीता, बीना, वर्षा, शिखा, आरती, प्रीती, सुधा, पूर्णिमा, आशा, निशा, जया, सीमा और राधा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में फलाहार प्रसाद वितरित किया गया। मां भगवती के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed