फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowds gathered to see Devi Brahmacharini

नवरात्र : मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 21 Mar 2026 03:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to see Devi Brahmacharini
हाथरस अड्डा ​स्थित पथवारी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। दर्शन के लिए महानगर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन



नौरंगाबाद के नौ देवी मंदिर, गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित मां काली मंदिर, हाथरस अड्डा के निकट पथवारी मंदिर, इसके अलावा गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन-कीर्तन हुआ। भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


महिलाएं आज करेंगी गणगौर की पूजा

अलीगढ़। चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया पर शनिवार को गणगौर की पूजा-अर्चना होगी। सौभाग्य और दांपत्य सुख की कामना के लिए महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना करेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि गणगौर का त्योहार महिलाओं की आस्था, सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed