{"_id":"618187a2014ec240616b417c","slug":"crowd-gathered-for-shopping-city-office-news-ali2773259185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली की खरीदारी को लेकर रेलवे रोड बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर शहर में खरीदारी के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ पड़ी। दिनभर जगह-जगह जाम लगा। लोगों को बाजार में पहुंचने के लिए मिनटों की जगह घंटों लग गए। जबकि देर रात तक बाजारों में चहल पहल रही। सतरंगी रोशनी से शहर जगमग हो उठा था।
शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड और जीटी रोड पर तमाम प्रतिष्ठानों में श्रद्धालु तरह-तरह की वस्तुएं खरीदते नजर आए। लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीये, खील-खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, झालर, झूमर, बंदनवार, कपड़े, झाड़ू, मिठाई, चॉकलेट, गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रूट, मोमबत्ती और सजावट के विभिन्न सामानों की लोगों ने खरीदारी की। बाजारों में लोगों की भीड़ के कारण जाम के हालात बने रहे। शाम को क्वार्सी चौराहे पर तो ऐसा जाम लगा कि इससे निकलने में लोगों को मिनटों की जगह घंटों तक का समय लगा।
जीटी रोड और गांधीपार्क से आगरा रोड पर भी विभिन्न चौराहों पर भी लोगों को निकलने में आधा घंटे तक समय लगा। रेलवे रोड पर इतनी भीड़ थी कि प्रतिष्ठानों से खरीदारी के लिए लोगों ने काफी समय तक इंतजार भी किया। सेंटर प्वाइंट, अमीर निशा, नुमाइश मैदान और आगरा रोड, पुराना बाजार, जीटी रोड, रामघाट रोड के प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही लोगों की रौनक रही। वहीं जैसे ही शाम हुई और अंधेरा छाया। वैसे ही लोगों ने अपने घर, प्रतिष्ठान में लगाई झालरें और लाइटें जला दी। ऐसे में शहर जगमग हो उठा। देर रात तक लोग त्योहार से संबंधित खरीदारी करते रहे।

रामघाट रोड स्थित दुकान में झूमर पसंद करतीं युवती। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन