{"_id":"66d1ec8aadbdf2c8210f883b","slug":"crocodile-reached-the-fields-of-kauriaganj-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कौड़ियागंज के खेतों में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने वापस काली नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कौड़ियागंज के खेतों में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने वापस काली नदी में छोड़ा
Fri, 30 Aug 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:30 PM IST
सार
मगरमच्छ का बच्चा करीब चार माह का है। इसकी लंबाई तीन फिट है। यह पानी के बहाव के साथ नदी से निकल कर खेतों तक पहुंच गया था। कुछ लोगों ने इसको तिरपाल की मदद से एक ट्यूबवेल की कुंडी में डाल दिया था। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस काली नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ के बच्चे को काबू में करती रेस्क्यू टीम
- फोटो : वन विभाग
विस्तार
कौड़ियागंज के निकट काली नदी में तैर रहा मगरमच्छ का बच्चा 30 अगस्त को खेतों में आ गया। जिसे देखकर किसानों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने उसको पकड़ लिया और काली नदी में वापस छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वन विभाग के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया है कि मगरमच्छ का बच्चा करीब चार माह का है। इसकी लंबाई तीन फिट है। यह पानी के बहाव के साथ नदी से निकल कर खेतों तक पहुंच गया था। कुछ लोगों ने इसको तिरपाल की मदद से एक ट्यूबवेल की कुंडी में डाल दिया था।
विज्ञापन
वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस काली नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ को नदी में छोड़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय बीट प्रभारी मुकेश यादव, पुतन लाल, पप्पू सिंह व कौड़ियागंज पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन