फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth shot dead , woman injured

युवक की गोली मारकर हत्या, महिला घायल

Tue, 23 Feb 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जैदपुरा निवासी पुष्पा देवी पत्नी पवन कुमार ने रविवार को गांव निवासी अचल पुत्र देवदत्त को अपनी चचेरी बेटी के साथ देख लिया। इसकी शिकायत पुष्पा ने आरोपी की मां संजू देवी पत्नी देवदत्त से कर दी। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में विवाद हो गया। इस पर लोगों ने बातचीत कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को संजू देवी गांव की डेयरी पर दूध लेकर जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष की महिलाओं से कहासुनी हो गई। कहासुनी को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों ने पवन के घर पर लाठी, डंडों व हथियारों के साथ हमला बोल दिया। गोली लगने से पवन कुमार व उसकी भाभी मीनू देवी घायल हो गई। दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पवन  कुमार (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मीनू देवी पत्नी अमरपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


 पवन की मौत की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना एसओ टप्पल राजवीर सिंह, सीओ खैर ओमप्रकाश सिंह और एसपीआए संसार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। दोपहर बाद मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने गांव के अचल पुत्र देवदत्त, गौरव पुत्र बलराम, देवदत्त पुत्र सौदान, अमरचंद पुत्र सौदान, जयबंत पुत्र सौदान और संजू देवी पत्नी देवदत्त सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संजू देवी को छोड़कर सभी पांचों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजवीर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मौजूदगी में शव का सायं को दाहसंस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed