{"_id":"61c0d27e900a5a3c0336ce52","slug":"youth-going-to-in-laws-house-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ ससुराल जा रहे बन्नादेवी के बरौला-जाफराबाद निवासी एक युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। बरौला-जाफराबाद निवासी 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र प्रमोद कुमार रविवार को अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से छर्रा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। तभी अतरौली-छर्रा रोड पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां अर्जुन ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पत्नी दीप्ति व दो बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था।
उधर, इगलास क्षेत्र के गांव हरजी का वांस निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह एक माह पूर्व अपने साथी के साथ बाइक से गोरई गए थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार देर रात अमर सिंह ने दम तोड़ दिया।