{"_id":"84a6907092dc57c4971eb5fc1cab7ca1","slug":"woman-scald-by-chemical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल डालकर महिला को जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल डालकर महिला को जलाया
गभाना
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल डालकर महिला को जलाया
गभाना (ब्यूूरो)। थाना क्षेत्र के जीटी रोड से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर राजेश कुमार के बाग में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे जंगल में शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों ने महिला का अधजला शव पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर मय फोर्स पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। दाहिने पैर में बिछुआ, दोनों कानों में कुंडल, एक वाली, पहने हुए है। उसके पास से प्लास्टिक की नीली चप्पल पड़ी हुए थी, महिला का शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव में कीडे़ पडे़ हुए थे। हत्यारों ने उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर बाग में फेंकने के साथ ही उसकी शिनाख्त न हो उसे किसी कैमिकल से जला डाला है। जिससे महिला का चेहरा, हाथ, पैर काफी जल चुके थे। प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर ने बताया कि महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में सूचना दे दी गई है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।