फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman's health deteriorates in Vaishali train, dies

अलीगढ़ः वैशाली ट्रेन में महिला की तबियत खराब, मौत

Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से एक शादी समारोह में शामिल होकर मुजफ्फरपुर, बिहार अपने घर जा रहीं मरियम खातून की वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तबियत खराब हो गई। सूचना पर आरपीएफ ने साढ़े 10 बजे उन्हें ट्रेन से उतारा और मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




नई दिल्ली-बिहार के सहरसा जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शनिवार रात साढ़े नौ बजे बिहार के मुजफ्फरपुर के दोहा निवासी मरियम खातून (50) पत्नी मोहम्मद जमीर अपने परिवार के साथ गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थीं। महिला के बेटे मोहम्मद एजाज ने बताया कि स्टेशन से गाड़ी चलने के थोड़ी देर बाद मां की तबीयत बिगड़ने लगी थी।
विज्ञापन



अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो आरपीएफ के सहयोग से जिला अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर मौत की वजह नहीं बता सके हैं। जबकि मौत की सूचना पर जीआरपी ने तत्काल पंचनामे की तैयारी शुरू की। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि सूचना पर  ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचते ही महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मरियम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed