फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Well, with the teenager, gang raped the video

खैर में किशोरी के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया

Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Well, with the teenager, gang raped the video
Child Rape - फोटो : Demo Photo
खैर में अलीगढ़ रोड पर सड़क किनारे खाली पड़े मकान में धोखे से 17 वर्षीय किशोरी को बुलाने के बाद चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाने का विरोध किया तो किशोरी की पिटाई भी की। किसी को इसकी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर मूलचंद्र नामक व्यक्ति के खाली पड़े मकान में गांव के ही एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुला लिया। किशोरी वहां पहुंची तो मौजूद चार युवकों ने उसे दबोच लिया। बारी-बारी चारों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के साथ वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा।     
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने एवं जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत किशोरी दो दिन तक सहमी रही। परिजनों के पूछने पर रविवार को उसने परिजनों को सारी दास्तां बताई। किशोरी के पिता ने कुलदीप, विनीत, काकुल और दीपक के खिलाफ  सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- अर्पित कपूर, थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed