फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers beat Baraties

बारातियों को पीटा, एक बाराती लापता

Thu, 05 Nov 2015 02:02 AM IST
हरदुआगंज।
हरदुआगंज। Updated Thu, 05 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज। गांव बुढ़ासी में मंगलवार को आई बारात में शामिल लोगों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आधा दर्जन बारातियों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान मची भगदड़ के बाद से एक बाराती गायब है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। ग्रामीणों की आशंका जताई कि भगदड़ के दौरान कहीं बाराती बंबा में तो नहीं गिर गया। इसके चलते पुलिस ने दमकल कर्मी और ग्रामीणों के मदद से बंबे में भी तलाश की लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुढ़ासी निवासी यामीन की बेटी शाइन की शादी खैर के गांव पला चांद निवासी इरशाद से तय हुई थी। मंगलवार को निकाह की रस्में चल रही थी। कुछ बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। बताया जाता है कि देर शाम गांव के ही कुछ युवकों ने शराब पीकर डांस शुरू कर दिया। शराबियों ने डांस कर रही युवतियों से बदसलूकी शुरू कर दी। बारातियों ने विरोध करते हुए शराबियों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में इकट्ठा होकर आए ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें पवन, आरिफ, इकरार, निवासी पला चांद और चांद निवासी गौमत खैर आदि लोग घायल हो गए। बराती शाकिर को भी ग्रामीणों ने पीटा तो वह उनसे बचने के लिए गांव से बाहर भागा। इसके बाद से शाकिर गायब है। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया, लेकिन बाराती पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब शाकिर का कहीं भी पता नहीं चला तो बाराती बुधवार को फिर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट अवरार, शमशाद, लाला, शकील निवासी बुढ़ासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बारातियों के साथ शाकिर की तलाश शुरू कर दी। इस बीच बंबे के किनारे शाकिर की चप्पलें मिलीं। पुलिस ने शाकिर की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड की भी मदद ली लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। एसओ हरदुआगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए शाकिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed