फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Urea mixed with adulteration was illegal liquor

यूरिया की मिलावट कर तैयार की जा रही थी अवैध शराब

Sun, 24 Mar 2019 01:46 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Urea mixed with adulteration was illegal liquor
गोंडा पुलिस द्वारा बरामद की गई मिलावटी व अवैध शराब।  - फोटो : Amar Ujala
चुनाव में मिलावटी शराब की खपत करने की कोशिशाें को झटका लगा है। गोंडा कस्बे में मिलावटी शराब का कारोबार करने वाले मां-बेटा का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कस्बे में एक जगह से मिलावटी शराब तैयार करने के लिए रखी गई अवैध देशी, विदेशी मदिरा समेत यूरिया, सिरिंज आदि पुलिस ने छापा मारकर बरामद किया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजब सिंह के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे में सुमन देवी पत्नी राजू और उसका बेटा भूपेंद्र मिलकर मिलावटी शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस पर एसआई संदीप कुमार राणा, देवेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र सिंह, दीवान सुरेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार, महिला सिपाही रिवनेश कुमारी व उषा देवी मुखबिर से मिले पते पर छापा मारने पहुंचे।
विज्ञापन


मकान तक पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मां-बेटा वहां से भाग चुके थे। आरोपियों के घर के आंगन से पुलिस को 34 पेटी देशी व अंग्रेजी हरियाणा की शराब, सूखी यूरिया, पानी का घोल, चार सिरिंज, 26 पेटी देशी शराब गुड इवनिंग मार्का, तीन पेटी बेस्टो व्हिस्की, 3 पेटी पार्टी स्पेशल, एक पेटी मैकडावेेेेल, एक पेटी इंपीरियल ब्लू शराब की बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद रहे। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मां-बेटा मिलकर मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं। उन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed