{"_id":"6144f7b159403d134c501854","slug":"uncontrollable-car-hit-many-at-atrauli-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली अड्डे पर बेकाबू कार ने कई को मारी टक्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अतरौली अड्डे पर बेकाबू कार ने कई को मारी टक्कर
Sat, 18 Sep 2021 01:46 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली अड्डे के पास शुक्रवार की देर रात बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने गाय समेत कई वाहनों में टक्कर मार दी। बाद में रिक्शा चालक को रौंदते हुए कार नाले में जा घुसी। राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया है। वह नशे में धुत था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया गया है कि रात करीब 12 बजे दुबे का पड़ाव की ओर से स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में जा रही थी। गांधी आई अस्पताल के सामने बेकाबू कार ने गाय को टक्कर मार दी। इसके बाद अतरौली अड्डे पर खड़ी क्वार्सी के सुरेंद्र नगर निवासी कोचिंग संचालक अनुभव सिंह व व्यापारी नेता नेता गौरव गोदानी की इनोवा कार में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने रिक्शा व साइकिल चालक को बुरी तरह से रौंद डाला।
इसके बाद नाले में जा घुसी। पुलिस के अनुसार, चालक की पहचान क्वार्सी के रेलवे कॉलोनी निवासी दक्ष चौधरी के रूप में हुई है। वह नशे में धुत था। घायल रिक्शा व साइकिल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।