फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two shopkeepers quarrel in Mahavirganj, sparring on servant's intervention

अलीगढ़ः दो दुकानदारों में झगड़ा, नौकर के दखल पर बखेड़ा

Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख महावीर गंज बाजार में बृहस्पतिवार देर रात दो कपड़ा व्यापारियों में हुए झगड़े में एक व्यापारी के गैर समुदाय के नौकर ने मारपीट कर विवाद को तूल दिला दिया। इस खबर पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि, आरोपी दुकानदार ने अपने नौकर व उसके साथियों को पीछे के रास्ते से भगा दिया। खबर पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां देर रात तक विवाद जारी था और गैर समुदाय के युवकों पर कार्रवाई को लेकर शोर मचा हुआ था।
विज्ञापन



महावीरगंज में रामबाबू गुप्ता व मनीष अग्रवाल की कपड़ों की अगल-बगल दुकान है। देर रात दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ तो आरोप है कि रामबाबू के गैर समुदाय के नौकर ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर मनीष पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां भीड़ एकत्रित हुई तो नौकर व उसके साथी दुकान में अंदर चले गए और पीछे के रास्ते से गायब हो गए।
विज्ञापन



इधर, हंगामा की खबर पर देहली गेट पुलिस पहुंच गई। खबर पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती, ब्रजेश कंटक, संजय शर्मा, अंकुर शिवाजी, मयंक कुमार, हनी बजाज, विनीत वार्ष्णेय ,जितेंद्र, विशाल देशभक्त आदि भी पहुंच। इनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि गैर समुदाय के नौकर ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी पुलिस से मांग थी कि रामबाबू पक्ष से आरोपियों के नाम लेकर उन पर भी कार्रवाई की जाए। देर रात तक लोग थाने में जमा थे। एसएसआई देहली गेट के अनुसार राममाबू व मनीष में मारपीट हुई है। मामले में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। जो तहरीर मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed