{"_id":"5b9c15b2867a557feb4e2985","slug":"two-prize-rookie-and-ran-away-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में भागे दो ईनामी बदमाश और दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में भागे दो ईनामी बदमाश और दबोचे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में भागे दो ईनामी बदमाश और दबोचे
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बन्ना देवी इलाके में गुरुवार की रात कैंटर लेकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो ईनामी बदमाश दबोच लिये थे। शुक्रवार की तड़के तीसरे बदमाश को भी थाना क्वार्सी क्षेत्र के तालानगरी से दबोच लिया गया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। अब दो बदमाश अभी भी फरार हैं।
गुरुवार की रातथाना बन्ना देवी के प्रभारी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह अपने हमराह के साथ नुमाइश मैदान के पास गुरुवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कैंटर में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्हें रुकने के लिए कहा। वह नहीं रुके और फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया था।
एक बदमाश जाकिर निवासी रजा नगर के पैर में गोली लगी थी। दूसरा बदमाश जफर, निवासी चिलकौरा थाना क्वार्सी है। इसके बाद पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश मे जुटी थी। इसी क्रम में एसओ जवां सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम वांछितों की तलाश में इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ घूम रही थी ।
विज्ञापन
तभी सीडीएफ के पीछे बिजली घर के पास जंगल में जैसे ही हम लोग पहुुंचे, तो हमें देख बदमाश भागने लगे। ललकारा तो उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया । घेराबंदी कर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में एक बदमाश ने नाम गफ्फार पुत्र सईद खाँ निवासी मौलाना आजाद नगर राबिया मस्जिद के पास जमालपुर थाना सिविल लाइन बताया। दूसरे ने जामिन पुत्र सकूरा निवासी नगला मल्लाह थाना क्वार्सी बताया है।
यह हुआ है बरामद
बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस जिंदा, दो खोखा कारतूस, 21500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बदमाशों ने बताया कि हम लोगों ने 5 अगस्त 2018 को सुबकरा के पास से पशु व्यापारी पिता पुत्र से 2 लाख 55000 हजार रुपये की लूट की थी, जिसमें से इक्कीस हजार पांच सौ रुपये बचे हैं। बाकी पैसा खर्च हो गया है। उन्होंने एक लूट रामघाट रोड पर नाले के पास से गुरुवार की रात में एक घर से लूट की थी। उन्होंने भी उसे स्वीकार किया है। पशु व्यापारी लूट में हमारे साथ जाकिर पुत्र साकिर निवासी रजा नगर थाना क्वार्सी व जाकिर पुत्र यासीन निवासी चिलकोरा पोखर थाना क्वार्सी व न्याजू पुत्र कल्लू खां निवासी रठगांव थाना जवां भी साथ थे।
दो बदमाश गुरुवार को ही दबोच लिए गए थे
एसओ जवां सुनील कुमार ने बताया कि जाकिर पुत्र साकिर को थाना बन्ना देवी मुटभेड़ के दौरान गिरफतार कर लिया गया है व जफर तथा न्याजू को थाना क्वार्सी में मुटभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसओ जवां सुनील कुमार, एसआई अभिलाष, एसआई चौधरी रोबिन, कांस्टेबिल अजय राठी, कांस्टेबिल गौरव मौजूद थे।