फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two friends divided Nagla mallah, for Quarrel

दोस्तों के झगड़े ने बांट दिया नगला मल्लाह

Wed, 07 Oct 2015 01:14 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

दोस्तों के झगड़े ने बांट दिया नगला मल्लाह

अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के क्वार्सी बाईपास इलाके पर बसे मोहल्ला नगला मल्लाह के युवक की हत्या और उसके बाद प्रतिशोध स्वरूप एक मुख्य आरोपी के घर में तोड़फोड़-आगजनी की घटना ने मोहल्ले के लोगों को बांट दिया। कल तक दोस्ती और एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहना व घूमना-फिरना सक धरा रह गया। अब लोग एक दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि आरोपी पक्ष गायब हैं और नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, सीओ तृतीय देर रात तक इलाके में माहौल सामान्य करने में लगे रहे। वहीं भाजपाइयों का प्रतिनिधि मंडल भी वहां पहुंच गया।

इस घटना के बाद जब एसएसपी जे रविंदर गौड़ पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंचे तो जानकारी में पता चला कि मृतक व आरोपी पक्ष के लोग अच्छे दोस्त थे। रोजाना का साथ में उठना बैठना था। 18 सितंबर के झगड़े ने दोनों पक्षों में पता नहीं क्या रंजिश का बीज बोया कि आज उसकी हत्या जैसा कदम उठाना पड़ गया। इसी बात पर प्रतिशोध स्वरूप मृतक पक्ष के लोग गुस्सा गए और उन्होंने तोड़फोड़ आगजनी कर दी। पड़ोसियों की मानें तो शाम को जब भीड़ मेडिकल कॉलेज से यहां आई तो सीधे घरों को निशाना बनाया गया। इसे लेकर इलाके में तनाव, अफरातफरी का माहौल बन गया। सीओ तृतीय के अनुसार राशिद, नीरू, साजिद, गोल्डी सहित पांच नामजदों पर मुकदमा दर्ज किया है। तलाश जारी है। इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष के बुलावे पर पार्षद गुनीत मित्तल व पुष्पेंद्र सिंह जादौन आदि भी वहां पहुंचे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed