{"_id":"7e3259f1c7d88d28567d57464ef3fe7d","slug":"trying-to-pull-the-scooter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर से टक्कर..बारातियों को खींचने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटर से टक्कर..बारातियों को खींचने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रामघाट रोड निरंजनपुरी पर शनिवार देर रात बारातियों की बस से स्कूटर सवार की टक्कर के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। एक तरफ जहां बाराती स्कूटर सवार पर आक्रामक हो गए। वहीं पब्लिक ने बारातियों को खींचने की कोशिश की। वह तो समय पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां समझौता हो गया।
बताया गया कि आगरा के रामबाग इलाके से बारात की बस बारात लेकर अतरौली जा रही थी। निरंजनपुरी के पास स्कूटर सवार व्यापारी पंकज कुमार बस की चपेट में आए। हालांकि उनके चोट नहीं आई, बल्कि स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर बस में सवार लोग यह कहते हुए पंकज पर गुस्सा करने लगे कि उन्हें स्कूटर चलाना नहीं आता।
इस दौरान विवाद पर वहां भीड़ एकत्रित हुई और बस सवार लोगों से मारपीट की नौबत के साथ उन्हें खींचने की कोशिश होने लगी। मगर पुलिस के पहुंचने पर मसला शांत हुआ। एसओ के अनुसार थाने आने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।