फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trying to burn the teenager alive after rape

दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश

Sun, 04 Mar 2018 02:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Trying to burn the teenager alive after rape
minor rape
कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में शनिवार की शाम करीब पांच बजे दलित किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उसके परिजनों ने गांव के ही एक किशोर पर यह आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। आरोपी पक्ष का पूरा परिवार घर से फरार है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन


 पीड़ित किशोरी (14) के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहती है। शनिवार शाम करीब पांच बजे किशोरी घर पर अकेली थी। दादा-दादी गांव में ही डेरी पर दूध बेचने गए थे। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला एक किशोर घर में घुस आया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब किशोरी ने इस बात की शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। किशोरी को जैसे-तैसे आग बुझाकर कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर सीओ सुरेश कुमार मलिक, कोतवाल उत्तमचंद पटेल, जिरौली धूम सिंह चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। 


बलात्कार होने और छेड़खानी, दोनों तरह की बात परिजन कह रहे हैं। किशोरी के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश कुमार मलिक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed