फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three smugglers arrested with hemp of 80 lakhs

80 लाख के गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 27 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with hemp of 80 lakhs
पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तश्कर। - फोटो : ब्यूूराे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को अलीगढ़ पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ इकाई ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को एसटीएफ मेरठ यूनिट व थाना टप्पल के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार को सूचना मिली के क्षेत्र से एक राजस्थान नंबर का ट्रक मादक पदार्थ लेकर दिल्ली की ओर जा रहा है। धर्मेंद्र सिंह पवार ने इस सूचना से एसटीएफ मेरठ इकाई के निरीक्षक सुनील कुमार को अवगत कराया। इसके बाद एसटीएफ और टप्पल पुलिस संयुक्त रूप से ट्रक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन



पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर के ट्रक को यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल कट पर रुकवा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 11 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद हुआ। ये लोग ट्रक के अंदर 270 कट्टे चावल की किनकी व भूसी भरकर उन कट्टों के पीछे 28 प्लास्टिक के बोरों में गांजा भरकर नोएडा ले जा रहे थे। पकड़े गए ट्रक का नंबर आरजे-11 6ए 4642 है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया गया कि इस कारोबार को उनसे सोहिल अहमद पुत्र मकबूल अहमद निवासी पुराना शहर धौलपुर राजस्थान, हाल पता 231 गोलाचाह रेवाडी मोहल्ला एटा उप्र (ट्रक का मालिक) और अरविंद ठाकुर निवासी एटा (ट्रक मालिक सोहिल का साथी) कराता है। जिन्हें वह पहले भी तीन बार तस्करी करके एटा में गांजा उतार चुके है। इस संबंध में थाना टप्पल जिला अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज है ।  

ये गिरफ्तार
1-रामराज पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी होली मोहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
2- जितेन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी गाँव सारादत्तपुर थाना सकीठ जनपद एटा
3- सोनू कश्यप पुत्र गुड्डू कश्यप निवासी गांव बोदर थाना सोरो जनपद कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed