फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   thieves stole money

दिनदहाड़े मकान से लाखों की चोरी

Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
इगलास।
इगलास। Updated Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हरपाल नगर में दिन दहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी कर ले गए।  हरपाल नगर निवासी राजू गुप्ता की सराय बाजार में कन्फैक्शनरी की दुकान है। तीन माह पहले राजू गुप्ता की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके बाद बच्चों का पालन करने का जिम्मा उनकी पत्नी रीना गुप्ता पर आ गया। वह खुद दुकान का संभाल रही हैं। 

विज्ञापन

प्रति दिन की तरह शुक्रवार को रीना घर का ताला लगाकर दुकान पर चली गईं। बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर लगभग एक बजे जब वह घर पहुंची तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रीना गुप्ता का बताया कि चोर सोने की चार चूड़ी, गले का हार, तीन जंजीर, छह अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, टोक्स, चांदी की कर्धनी, चांदी के बर्तनों सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed