{"_id":"e807fafdb393b8aea386802cbee10d2c","slug":"thieves-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने डॉक्टर का घर किया साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने डॉक्टर का घर किया साफ
अलीगढ़।
Updated Mon, 28 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने डॉक्टर का घर किया साफ
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के नामचीन डॉक्टर वाईके द्विवेदी के सेंटर प्वाइंट स्पार्लिंग कंपाउंड स्थित घर से चोरों ने 50 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बेखौफ बदमाशों ने घटना को शनिवार रात उस वक्त अंजाम दिया, जब मकान खाली था और डॉक्टर दंपति किसी सेमिनार में भाग लेने नैनीताल गए थे। तड़के पड़ोसी ने दरवाजा खुला देखा चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सेमिनार छोड़कर डॉक्टर दंपति भी दोपहर बाद यहां पहुंच गए। पुलिस के साथ-साथ फील्ड यूनिट ने भी घर में पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। मूल रूप से जयगंज पीपल वाली गली निवासी मशहूर फिजीशियन व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वाईके द्विवेदी अर्से से स्टेशन रोड के स्पार्लिंग कंपाउंड में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके दो बेटे कुशाग्र व बिट्टू क्रमश: कानपुर व जयपुर में रहते हैं। घर में खुद डॉक्टर व उनकी पत्नी निशी द्विवेदी रहते हैं। इन दिनों घर में पिछले दो माह से नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक मजदूर घर में काम कर रहे हैं। शनिवार व रविवार को डॉक्टर को किसी सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए नैनीताल जाना था। इसके चलते उन्होंने काम बंद करा दिया था और शनिवार सुबह घर में ताले लगाकर पत्नी के साथ अपनी गाड़ी से नैनीताल रवाना हो गए।
रविवार तड़के करीब छह बजे पड़ोसी ने देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और डॉक्टर की स्कूटी दरवाजे से आधी बाहर व आधी अंदर खड़ी है। उन्हें कुछ शंका हुई तो उन्होंने पड़ोसियों को आगाह किया। जब पड़ताल की गई तो पता चला कि डॉक्टर आए नहीं हैं और चोरी हो गई है। यह सूचना तत्काल डॉक्टर, पुलिस व उनके परिचितों को दी गई। खबर पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, फील्ड यूनिट आदि पहुंच गए। पुलिस घर में घंटों जांच पड़ताल करती रही। दोपहर बाद डॉक्टर दंपति भी लौट आए। सूचना पर कानपुर से छोटा बेटा भी आ गया था। डॉ. द्विवेदी द्वारा दी गई तहरीर में 40 लाख के जेवरात, दस लाख रुपये नगदी, जरूरी कागजात, कीमती सामान फौरी तौर पर जाने का उल्लेख किया है। बाकी सूची बाद में देने की बात कही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर के नवीनीकरण में जुटे मजदूरों को शक के दायरे में रखा गया है।