फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The rebels demanded five million of principal

नक्सलियों ने प्रधानाचार्य से मांगे पांच करोड़

Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
चंडौस के नक्सली स्लीपर सेल के नोएडा में पकड़े जाने के बाद गभाना इलाके में नक्सलियों का नया शिगूफा चर्चाओं में आ गया है। यहां लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को कथित नक्सली कमांडर की ओर से मिली चिट्ठी में पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर विद्यालय स्टाफ, खुद प्रधानाचार्य और छात्रों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। खास बात है कि इस खत में यह भी उल्लेख है कि यह रकम उन्हें किन-किन माध्यमों से नक्सली कमांडर तक पहुंचानी है। खत के बाद प्रधानाचार्य व स्टाफ दहशत में है। फिलहाल पुलिस इसे शरारती तत्व की हरकत मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले डाक के जरिये मिला गभाना के लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को संबोधित यह पत्र रविकांत जिला कमांडर नक्सल संगठन छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश की ओर से लिखा है। इसमें कहा गया है कि हमारे संगठन के कुछ लोग पकड़े जा चुके हैं। कुछ नोटबंदी की मार झेल रहे हैं। हमें रुपयों की जरूरत है और तुमसे 5 करोड़ एकत्रित करना है। तुमको यह रकम अपने स्टाफ और खुद मुहैया करानी है।
विज्ञापन

वरना अंजाम होगा कि स्कूल, स्टाफ और तुमको बम से उड़ा दिया जाएगा। यह भी कहा है कि 15 दिन में इंतजाम कर लो। इसके बाद पंद्रहवें दिन रात 12 बजे यह रकम लेकर रात में सोफा नहर से आगे जट्टारी के पास धर्मकांटे के सामने डाकिया मिलेगा। इसकी मदद से जीतू गोयल शिक्षक भरतपुर बझेड़ा तक पहुंचाना और उसकी मदद से हसनपुर यमुना घाट पहुंचना है। वहां हरमेश डाकिया मिलेगा। वह तुमको हमारे नक्सली कमांडर से मिलवाएगा और उन्हीं को यह रकम दिलवानी है। बात न मानने पर परिणाम गंभीर होंगे। इस पत्र के मिलने के बाद दहशत में आए प्रधानाचार्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष, एसएसपी, डीएम, कमिश्‍नर, प्रधानमंत्री आदि को  पत्र भेजे हैं। बता दें कि यह विद्यालय जिला पंचायत द्वारा चलाया जाता है। इंस्पेक्टर गभाना राजीव यादव  कहते हैं कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। फिर भी पत्र में   उल्लेखित नामों से संपर्क कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीराम इंटर कालेज जिला पंचायत के जरिए संचालित होता है। लोगों के अनुसार किसी निजी कालेज का मामला होता तो प्रबंधक से रुपये मांगने की बात होती तो यह पत्र अधिक गंभीर लगता। जिला पंचायत से संचालित कालेज में सरकार से निर्धारित फीस ही ली जाती है, इसलिए यहां पर इतनी रकम मांगने पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed