फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The man killed by knocking out a handpump pipe

हैंडपंप के पाइप से पीटकर युवक की हत्या

Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र के गांव विधीपुर में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बंजे एक युवक की हैंडपंप के हत्थे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह युवक बुलंदशहर जिले के अनूप शहर के गांव तोरई का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चर्चा है कि गांव से सात साल पहले एक युवती फुसलाकर ले जाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह उसी लड़की को ले जाने के मामले से जुड़ी है। चर्चा है कि पुलिस ने प्रेमपाल नामक एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि विधीपुर में कुछ लोग लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह से लाठी-डंडे और हैंडपंप के हत्थे से पीट रहे हैं। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दूर से ही पुलिस की गाड़ी देखकर पीटने वाले भाग निकले। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल उत्तमचंद पटेल के अनुसार मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कापी निकली है। ड्राइविंग लाइसेंस में रूपेश शर्मा निवासी गांव तोरई थाना अनूप    शहर जिला बुलंदशहर दर्ज है।  अनूप शहर पुलिस को सूचना दे दी गई है, ताकि युवक के बारे में पता चल सके। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपियों की तलाश जारी है।


सात साल पहले विधीपुर निवासी एक व्यक्ति के परिवार की लड़की फुसलाकर ले जाई गई थी। इस युवक का लड़की ले जाने में हाथ होने की आशंका है। प्रेमपाल नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आशंका है कि लड़की ले जाने को लेकर ही युवक की हत्या की गई है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  - राजेश पांडे, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed