{"_id":"604ba339577ff03146734df1","slug":"the-gang-rape-of-a-woman-returning-from-kavad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: घर तक छोड़ने का झांसा देकर परिचित ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कांवड़ लेकर लौट रही थी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: घर तक छोड़ने का झांसा देकर परिचित ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कांवड़ लेकर लौट रही थी महिला
Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में महाशिवरात्रि के अवसर पर रामघाट से पति के साथ कांवड़ लेकर बुधवार को लौट रही एक युवती को परिचित युवक घर तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक से आगरा ले गया। वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने युवती संग दुष्कर्म किया। शुक्रवार की देर शाम हरदुआगंज थाने में दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर की निवासी 25 वर्षीय युवती के अनुसार बुधवार की सुबह वह अपने पति के साथ कांवड़ लेने रामघाट गई थी। लौटते समय तालानगरी में एस्सार पेट्रोल पंप के समीप थककर वह रुक गई। इसी बीच परिचित अकरम का फोन उसके मोबाइल पर आया। पूछने पर उसने थककर बैठ जाने के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद ही अकरम अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक लेकर वहां आ गया। घर छोड़ने का झांसा देकर उसने बाइक पर बिठा लिया और उसे जबरन आगरा ले गया। वहां उन दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह आगरा से लौटी तो बन्ना देवी थाने में शिकायत की लेकिन उसे हरदुआगंज थाने जाने की बात कहकर टरका दिया गया। शुक्रवार की देर शाम हरदुआगंज थाने पहुंची पीड़िता की ओर से आरोपी अकरम व संदीप के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन