फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The elderly woman routed fraudulently married

युवती की धोखे से बुजुर्ग से कराई शादी

Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 08 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
कम उम्र में मां-बाप की मौत के बाद अपने दम पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद युवती ने बेहतर जीवन साथी का सपना संजोया था। मगर उसे एक बिचौलिये ने  28 साल की इस युवती की धोखे से60 साल के बुजुर्ग से शादी करा दी। जबकि पहले 32 साल का युवक दिखा कर रिश्ता पक्का किया गया था। शादी के बाद से ही बुजुर्ग पति बिस्तर पर पड़ा हुआ है। किसी तरह चंगुल से छूटकर आई युवती अब मदद के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है। बुधवार को एसएसपी दफ्तर भी पहुंची, मगर उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

सासनीगेट इलाके की इस युवती की शादी के लिए मोहल्ले के ही एक बिचौलिये के माध्यम से जनकपुरी निवासी एक परिवार से मुलाकात हुई। उस परिवार की महिला ने मथुरा निवासी अपने भाई का रिश्ता बताया। उस वक्त बताया गया था कि उसका भाई लीगल एडवाइजर है। सादाबाद में उसका अपना मकान है। फिलहाल वह मथुरा में रहता है। युवती को उस महिला ने जनकपुरी स्थित अपने घर बुलाया और 32 वर्ष के युवक को दिखाकर पसंद करा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले यह महिला अपने संबंधियों के साथ युवती के घर जाकर उसे पसंद कर आई थी। इसके बाद युवती के छोटे भाई ने पांच लाख रुपये में रामघाट रोड के एक होटल में 11 नवंबर की शादी की। मगर जैसे ही बारात आई तो दिखाए गए युवक की जगह 60 साल का वृद्ध दूल्हा बना था। इस पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। तभी इस महिला ने अपने पति को आईबी का अफसर बताते हुए धमकाया और जेल भेजने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाकर आनन-फानन में फेरे कराकर युवती को विदा कराकर मथुरा ले जाया गया। एक सप्ताह तक वह वृद्ध बीमार हालत में बिस्तर पर पड़ा रहा। वह वैवाहिक संबंध भी नहीं बना पाया। वह कोई काम भी नहीं करता था।

यह युवती आठ दिनों तक वहां से अपने भाई से संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया। 18 नवंबर को जब उसका भाई हालचाल लेने मथुरा पहुंचा तो सारी जानकारी हुई। किसी तरह वह युवती को अपने साथ ले आया। अब युवती अपने साथ हुए इस धोखे के खिलाफ इंसाफ  के लिए पुलिस के पास भटक रही है। सासनी गेट पुलिस ने मामला क्वार्सी का बता दिया है। बुधवार को पीड़ित युवती एसएसपी दफ्तर पहुंची मगर उनके वहां न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed