फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The couple reached the SSP office with kerosene, the police arrested

केरोसिन लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे दंपती, पुलिस ने दबोचे

Sun, 07 Jun 2020 01:49 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 07 Jun 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
अतरौली के गांव लोहगढ़ की महिला अपने पति संग केरोसिन लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। जब यहां उसने हंगामा करते हुए अपने ऊपर केरोसिन डालने का उपक्रम किया तो सिपाही हरकत में आ गए और आनन-फानन उन्हें दबोच लिया गया। सूचना पर कार्यालय में बैठे एसपी देहात भी बाहर आ गए। बाद में उन्हें अतरौली थाने भेजा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



लोहगढ़ का सुरजीत अपनी पत्नी के साथ फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते दोनों गांव आ गए और यहां आने पर पता चला कि उनके हिस्से की जमीन पर पिता ने अन्य भाइयों को कब्जा दे रखा है। इसी की शिकायत लेकर वह लोग थाने पहुंचे और महिला ने ससुर के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन



इसी मामले में कार्रवाई न होने पर शनिवार को सुरजीत अपनी पत्नी संग यहां पहुंचा और पत्नी ने एसएसपी दफ्तर परिसर में हंगामा करते हुए एकाएक हाथ में केरोसिन की शीशी निकाल ली। यह देख हरकत में आए सिपाहियों ने महिला व उसके पति को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस जीप से अतरौली भेजा गया। इस दौरान कुछ देर को यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपीआरए अतुल शर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पूर्व में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ऑफिस पर महिला द्वारा केरोसिन लेकर आने और आत्महत्या की कोशिश के मामले में भी महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed