फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bullet hit on the pistol loaded

पिस्टल लोड करते समय चली गोली बच्ची को लगी

Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
The bullet hit on the pistol loaded
गोली से घायल अलीशा जेएन मेडिकल में उपचार कराती। - फोटो : Amar Ujala
देहलीगेट क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में बच्चे की छठी पूजन में हर्ष फायरिंग के लिए पिस्टल को लोड करने के दौरान गोली चलने से एक 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। गोली बच्ची के पीठ में जा लगी। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बाद में खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एडीए कॉलोनी में शानू के यहां छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम में खाना खाने के लिए मोहल्ले की रहने वाली 10 वर्षीय अलीसा पुत्री अकील जा रही थी। कार्यक्रम में पिस्टल लोड करने के दौरान चली गोली उसके पीठ में लग गई। गोली लगने से वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


इधर, गोली की आवाज और लड़की की चीख सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल लड़की को लेकर मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचे। इधर, पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंचे मौके पर फिर मेडिकल कालेज पहुंच गई। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed