फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bride reached the in-laws house, and she got dead in the house

विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन को घर में मृत मिली सास

Mon, 17 Dec 2018 02:00 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 17 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
The bride reached the in-laws house, and she got dead in the house
मौहरश्री देवी - फोटो : file photo
 कोतवाली क्षेत्र के गांव बसईं में एक महिला की बहू को देखने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। दुल्हन जब विदा होकर पहली बार घर पहुंची तो उसे घर में सास की लाश मिली। इससे परिवार में शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शादी के बाद की रस्में महज औपचारिकता के साथ पूरी हुईं।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव बसईं निवासी नौबत सिंह के बेटे रविंद्र सिंह की शादी जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव तलवार के माजरा कोल मढैया निवासी पूनम पुत्री पौप सिंह के साथ तय हुई थी। शनिवार शाम रविंद्र सिंह की बारात कोल मढैया के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


रविंद्र सिंह की मां मौहरश्री देवी ने कूआं पूजन आदि रस्में हंसी खुशी पूरी कराकर बारात को विदा किया था। देर रात करीब दस बजे कोल मढैया में बारात चढ़त के बाद दरवाजे आदि की रस्में पूरी हो गईं और बारात दावत खा रही थी। इधर बसईं में महिलाओं द्वारा खोईया आदि की रस्में निभाई जा रही थीं। तभी मोहरश्री देवी की अचानक गिर कर बेहोश हो गईं। परिवार की महिलाओं ने तत्काल डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की सूचना तैसे ही कोल मढैया पहुंची वहां भी खुशियां मातम में बदल गईं। इसके बाद भांवर आदि की रस्में औपचारिकता के बीच पूरी कराई गईं। तड़के करीब चार बजे दुल्हन को विदा कराकर बसईं लाया गया। यहां पहुंची दुल्हन भी सास का शव देखकर बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजनों ने बताया महिला की मौत हार्टअटैक से होना प्रतीत हो रही है। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद दुल्हन को घर लाने और खेत पूजन की रस्मों की औपचारिकता पूरी कराई गई। मौहरश्री देवी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। शादी वाले पिरवार मंे मातम छाया था। लोग सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed