फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body was thrown into the drain by killing innocent

मासूम की हत्या कर शव नाले में फेंका

Tue, 12 Jun 2018 01:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown into the drain by killing innocent
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अकराबाद के गांव चांदपुर मिर्जा में सोमवार की सुबह एक आठ वर्षीय बच्चे का शव गांव के समीप नाले में भरे पानी में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। मृतक की पहचान चांदपुर मिर्जा निवासी आठ वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीपाल शर्मा के रूप में हुई है। मुंह दबाकर हत्या करने के बाद शव नाले में फेंका गया था। मृतक के पिता ने समुदाय विशेष के दो लोगों पर रंजिश में बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव चांदपुर मिर्जा निवासी श्रीपाल पुत्र स्व. चुन्नीलाल शर्मा की चांदपुर चौराहे पर मिठाई की दुकान है। उनके अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा जितेंद्र कुमार घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने पूरे दिन उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इस पर अकराबाद थाने में पिता ने सूचना दी। बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश है। बच्चे के लापता होने पर समुदाय विशेष के दो लोगों का हाथ होने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस ने इनमें से एक व्यक्ति को रात में पकड़ा था लेकिन कुछ देर बाद ही उसे पुलिस अपनी गाड़ी से उसे गांव में छोड़ गई थी। सोमवार की सुबह जितेंद्र का शव आलमपुर जाने वाले चकरोड के किनारे नाले में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। आंख और नाक से खून दिखाई दे रहा था।बच्चे के शरीर पर केवल चड्ढी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का शव की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर बच्चे की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के संभ्रांत निवासियों को बुलाकर किसी तरह पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। सीओ बरला अनुज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।


बच्चे के लापता होने पर पुलिस गांव गई थी। कुछ लोगों से पूछताछ कर लौट आई थी। किसी को थाने लाकर नहीं छोड़ा गया। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। मुंह दबाकर हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर इस्लाम पुत्र इकराम खां एवं शमीम पुत्र शेर खां निवासी चांदपुर मिर्जा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। -  विनोद कुमार, थाना प्रभारी, अकराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed