फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The acquittal of the police team Smmanitkkaropi Encounter

एन्काउंटर पर पुलिस टीम सम्मानित..आरोपी हुए बरी

Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
महानगर के बहुचर्चित डॉ.मन्नान वासनवाला अपहरण कांड में मुख्य आरोपी शहमुद्दीन को मार गिराने वाली पुलिस टीम को बेशक इस साल पुलिस परेड में पुलिस पद से सम्मानित किया गया। मगर हाईकोर्ट की डबल बैंच ने इस अपहरण में शामिल शहमुद्दीन के चार साथियों को इस आरोप से बरी करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा भी रोक दी। सत्र न्यायालय से  उम्रकैद होने के बाद आरोपियों की अपील की सुनवाई के समय हाईकोर्ट के समक्ष अभियोजन पक्ष 9 बिंदुओं पर जवाब नहीं दे सका और अदालत ने अपने लंबे-चौड़े आदेश में उन 9 बिंदुओं का उल्लेख करते हुए चारों आरोपियों को इस आरोप से बरी कर दिया। अब इन चारों की जल्द रिहाई होगी।
विज्ञापन

सरसैयद नगर इलाके में रहने वाले जेएन मेडिकल कॉलेज के मशहूर डॉक्टर मन्नान वासनवाला के अपहरण के बाद उनके परिवार से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। तत्कालीन एसएसपी अखिल कुमार ने एसटीएफ की मदद से मामले में बेहद सटीक मुखबिरी पर चालाकी से डॉक्टर को सकुशल बरामद करते हुए शहमुद्दीन को मुठभेड़ में ढेर किया था और पांच अन्य आरोपी वसीम उर्फ बंटी, भूरा उर्फ भालू, शमशाद, अलीमुद्दीन, परवेज को गिरफ्तार किया था। सत्र न्यायालय ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर परवेज को छोड़ सभी आरोपियों को उम्रकैद व दस-दस हजार जुर्माने से दंडित किया। इस आदेश के खिलाफ अपील हुई। जहां बचाव पक्ष की दलीलों में सबसे अहम दलील यह रही कि सत्र न्यायालय में डॉ.मन्नान शमशाद व अलीमुद्दीन को पहचान पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार इस दलील को सत्र न्यायालय में नजरंदाज किया गया। मगर हाईकोर्ट में इस दलील सहित 9 अन्य बिंदुओं पर अभियोजन से जवाब मांगे, जिनमें अपराधी को नाम से न पहचान पाने, अपहरण में प्रयुक्त लाल रंग की गाड़ी बरामद न होने आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अभियोजन इनके जवाब दाखिल न कर सके। इससे साफ है कि पुलिस की विवेचक की केश डायरी कमजोर रही और चारों आरोपियों को  हाईकोर्ट की डबल बैंच ने बरी कर दिया। बता दें कि इसी अपहरण कांड में एन्काउंटर पर इसी साल पुलिस परेडर में उस समय शामिल रही टीम को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed