फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   tailor master murder in field

खेत में लकड़ी लेने गए दर्जी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
tailor master murder in field
अरविंद का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी में रविवार की सुबह खेत में लकड़ी लेने दर्जी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उसके गले व शरीर पर कुल्हाड़ी के कई निशान थे। शव खेत की नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


भूपालगढ़ी निवासी बलवीर पुत्र हरप्रसाद ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई अरविंद कुमार पेशे से दर्जी था। रविवार की सुबह करीब छह बजे अरविंद अपने खेत में रखीं सूखी लकड़ियां लेने गया था। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर उसकी पत्नी पूजा देवी तलाश करते हुए खेत पर पहुंची। वहां अरविंद का मोबाइल पड़ा मिला। पूजा ने बताया कि अरविंद का कोई पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल खेत पर पड़ा मिला है। इसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण अरविंद की तलाश में गए। खेत की मेड़ के किनारे बनी रजवाहा की एक नाली में 35 वर्षीय अरविंद का शव पड़ा मिला। उसका शरीर कुल्हाड़ी से जगह-जगह से काटा गया था। अरविंद के दो बच्चे हैं। सूचना पर सीओ बरला, एसओ अकराबाद मृदुल कुमार सिंह पहुंच गए। बड़े भाई बलवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed