फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student arrested on the eve of the wedding , accused of rape

शादी से ऐन पहले दबोचा छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 24 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क इलाके की एक छात्रा संग दुष्कर्म और क्लaीपिंग बनाकर ब्लैकमेल के आरोपी युवक को शादी से ऐन पहले हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई मंगलवार को एसएसपी से हुई शिकायत के बाद देर शाम हुई। युवक को शादी से एक दिन पहले हिरासत में लिए जाने पर तमाम परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

 
दुपहर में नौरंगाबाद इलाके की युवती ने एसएसपी के सामने बताया कि भुजपुरा इलाके के युवक उसकी सहेली का भाई है। घर आते-जाते परिचय होने पर उसने संबंध बना लिए और उसे एक दिन बेहोश कर क्लीपिंग बनाई। इसके बाद वह उसका जमकर शारीरिक शोषण करता रहा। क्लीपिंग की आड़ में जब जहां मन आता बुलाता।
विज्ञापन


अब वह शादी कर रहा है। बुधवार को उसकी अतरौली इलाके में बारात जाना तय है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश सासनी गेट पुलिस को दिए। मामले में पुलिस ने देर शाम घर से हल्दी लगे आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस खबर पर तमाम परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। युवती उससे शादी की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed