{"_id":"61293b4ce1f64f45be57fab6","slug":"sister-in-law-had-brought-poison-both-drank-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली साथ लाई थी जहर..दोनों ने एक साथ पीया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साली साथ लाई थी जहर..दोनों ने एक साथ पीया
Sat, 28 Aug 2021 12:55 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल से अधिक समय से चल रही इस प्रेम कहानी के अंत की वजह तो अभी साफ नहीं है। मगर पुलिस जांच में यह जरूर पता चला है कि साली अपने साथ जहर के दो पाउच शीशी में साथ रखकर लाई थी। दोनों ने पहले जहर पीया है और उसके बाद जयप्रकाश तो फंदे पर झूल गया, मगर महिला ड्रम पर नहीं चढ़ सकी और जमीन पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा फंदा पुलिस को पंखे से लगा मिला है, जिसके नीचे खाली ड्रम रखा मिला है। माना जा रहा है कि महिला ने उस पर चढ़ने का प्रयास किया होगा। मगर चढ़ने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
दोपहर करीब 3 बजे घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक की जांच में पाया कि जयप्रकाश की सारसौल पुलिस चौकी के पास जूता चप्पल बेचने की दुकान थी। घर में उसकी पत्नी परवीन के अलावा तीन बच्चे बड़ी बेटी रूबी (14) बेटे राहुल (10) और मयंक (1) हैं। कुछ दिन पहले परवीन के मायके में किसी का देहांत हो गया था। इसी बीच रक्षाबंधन का त्योहार भी आ गया।
इसके चलते वह कुछ समय से बच्चों को लेकर मायके में ही रह रही थी। वहीं उसकी रिश्ते की बहन मीरा अपने पति चंद्रपाल व दो बेटियों के साथ पास के ही गांव नगला मुरारी में रहती थी। सीओ के अनुसार चंद्रपाल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि दोनों के बीच पिछले करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक दोनों परिवारों को थी और दोनों दंपतियों में इस बात पर अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। मगर दोनों ही चोरी छिपे मिलते थे, इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। उसने बताया कि बड़ी बेटी 11वीं की और छोटी आठवीं की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
बेटी सीधे मौसा के घर पहुंची
दोपहर में जब मां घर नहीं लौटी और फोन भी बंद था तो बेटी को साफ लगा कि हो न हो मां मौसा के ही घर गई होंगी और वह सीधे बिना किसी जांच पड़ताल के सीधे मौसा के घर पहुंची। जहां उसने दोनों को मृत अवस्था में पाया।
इस तरह मिले दोनों के शव
सीओ के अनुसार मौके पर जब पुलिस पहुंची तो काफी भीड़ हो चुकी थी। मगर बेहतर यह रहा कि बच्ची के अलावा और किसी ने कमरे में अंदर जाने का प्रयास नहीं किया। कमरे में एक पंखे पर जयप्रकाश का शव लटका हुआ था, जबकि पास ही बेड के सहारे महिला की लाश पड़ी थी। कमरे में ही दूसरे पंखे से एक दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और उसके ठीक नीचे ड्रम रखा था। दोनों के शव से जहर खाने की गंध आ रही थी। इससे साफ है कि पहले दोनों ने जहर खाया और फिर फांसी लगाने का निर्णय लिया। मगर महिला फांसी लगाने से पहले ही मर गई। मौके से एक शीशी व दो पाउच मिले हैं, जिसमें महिला द्वारा जहर साथ लाना माना जा रहा है।
इधर पति और उधर पत्नी बेहाल
इस घटना के बाद एक तरफ जहां चंद्रपाल अपनी दो बेटियों को सीने से लगाए बेहाल है। वहीं दूसरी ओर खबर पर मायके से यहां पहुंची परवीन अपने तीनों बच्चों को साथ लिए बेहाल है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम पर हैं। शनिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।