फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shelter home in charge accused of selling girl, uproar

शेल्टर होम इंचार्ज पर युवती को बेचने का आरोप, हंगामा

Sat, 04 Jul 2020 01:13 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित नगर निगम के एक शेल्टर होम के संचालक पर एटा निवासी एक युवती का ढाई लाख रुपये में सौदा करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को युवती व उसके भाई को लेकर भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष थाने पर पहुंचे और इंस्पेक्टर को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इंस्पेक्टर ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, शेल्टर होम संचालक अभी फरार है।
विज्ञापन



राहुल चेतन ने बताया कि वाकया सुबह 8:30 बजे करीब का है। दुबे के पड़ाव के पास एक युवक-युवती रो रहे थे। यह देख इलाके के लोग जुट गए। इधर, वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों आपस में भाई-बहन हैं। मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों दो माह से शेल्टर होम में ठहरे हैं।
विज्ञापन



शेल्टर होम इंचार्ज लगातार बहन का उत्पीड़न कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसमें कामयाब नहीं होने पर उसने बहन का ढाई लाख रुपये में दो युवकों के साथ सौदा कर दिया। उक्त युवक शुक्रवार को बहन को लेने आने वाले थे। इसकी भनक उनको लग गई और मौका पाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना गांधी पार्क पहुंचे और इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, राहुल चेतन ने नगर निगम को भी इस प्रकरण में लपेटते हुए कहा कि इन दोनों के साथ कोई घटना होती है तो नगर निगम इसका जिम्मेदारा होगा। नगर आयुक्त ने शिकायत के बाद भी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं की है। इंचार्ज फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed