{"_id":"b9da7fb4bae4fdaed9f2cfd31401fd00","slug":"scratch-punks-gone-for-the-police-continue-to-seek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के स्क्रैच बनवाने जा रही पुलिस, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के स्क्रैच बनवाने जा रही पुलिस, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट के ब्रह्मनपुरी इलाके में सर्राफ शंकर हरी माहेश्वरी को गोली मारकर लूटने की घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला।
व्यापारियों ने एसपी सिटी के ठोस आश्वासन पर सुबह से बाजार खुला। इधर, पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है। घायल व्यापारी व उसके साथी संजय द्वारा बताए जा रहे हुलिया के आधार पर स्क्रैच बनवाने की तैयारी में जुटी है। साथ में कुछ संदिग्धों को लेकर ताबड़तोड़ दबिश भी दी जा रही है।
बुधवार दोपहर शंकर हरी माहेश्वरी के साथ उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया गया, जब वह स्कूटर पर मोहल्ले के ही संजय को बैठाकर अपनी दुकान जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर उन्हें लूटा और विरोध पर गोली मारकर भाग गए। इस मामले में व्यापारियों के आक्रोश को बुधवार शाम अपने दफ्तर में बुलाकर खुद एसपी सिटी ने शांत कराया। उन्होंने व्यापारियों को ठोस आश्वासन दिया। साथ में उनकी कुछ मांगों पर भी तत्काल आदेश दिया। इसके चलते व्यापारियों ने आज बृहस्पतिवार को धरना आदि का निर्णय टाल दिया।
विज्ञापन
इधर, इस मामले में सीओ प्रथम डॉ. संजय ने बताया कि घायल व्यापारी व उसके साथी संजय द्वारा बदमाशों को देखा गया है। उनके द्वारा बताए जा रहे हुलिया के आधार पर स्क्रैच बनवाने की तैयारी है। साथ में संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इधर, मेडिकल कॉलेज में भरती व्यापारी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
बढ़ते चोरी-छिनैतियों पर तीन थानेदार तलब
अलीगढ़। महानगर में बढ़ती चोरी, छिनैती व लूट को लेकर एसएसपी ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने कार्यालय में तीन थानेदारों को तलब कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, एसओ क्वार्सी व एसओ बन्नादेवी को बुलाकर उनसे पिछले कुछ समय के आपराधिक आंकड़ों को लेकर समीक्षा की। साथ ही इस बात पर चिंता जताई कि इन दिनों में अचानक अपराध क्यों बढ़ा है।
पुलिस की रात्रि गश्त के साथ-साथ दिन में गतिशीलता पर भी सवाल उठाया। हालांकि थाना प्रभारियों के स्तर से एसएसपी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया कि पिछले तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार चोरियों में कमी आई हैं। पिछले कुछ दिन में जरूर चोरियां हुई हैं। जिसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने हिदायत दी कि इस दिशा में ठोस प्रयास कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए।
------