फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scorpio and Mini Bus collide on highway, 24 injured

स्कॉर्पियो-मिनी बस की भिड़ंत में 24 जख्मी

Fri, 30 Oct 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गभाना
अमर उजाला ब्यूरो/ गभाना Updated Fri, 30 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Scorpio and Mini Bus collide on highway, 24 injured

गभाना। कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन से गुरुवार दोपहर दुल्हन विदा कराकर लौट रही बारातियों की स्कॉर्पियो कार की गभाना क्षेत्र में दौरऊ मोड़ पर मिनी बस से भिड़ंत हो गई। मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 24 लोग जख्मी हो गए। 

पुलिस के अनुसार दिल्ली के सीमापुरी इलाके की राधानगर कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह के बेटे प्रदीप कुमार की बारात बुधवार को कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन में आई थी। सुबह करीब 10 बजे दुल्हन विदाई की रश्म हुई। बाराती बस से रवाना हुए जबकि दूल्हा-दुल्हन और परिवार के अन्य लोग स्कॉर्पियो कार में सवार थे। 

दौरऊ मोड़ के पास अचानक चंडौस की ओर से आई मिनी बस से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां उपचार के बाद सभी लोग गंतव्य को चले गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed