फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School teacher ransacked, ransacked in police station

छात्रा से छेड़खानी पर स्कूल में तोड़फोड़, थाने में हंगामा

Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
 School teacher ransacked, ransacked in police station
छात्रा से छेड़खानी पर स्कूल में तोड़फोड़, थाने में हंगामा - फोटो : Dig Vishal
 महानगर के क्वार्सी थाने के पास के एक निजी स्कूल से आती 12वीं की छात्रा संग छेड़खानी करते हुए बुरी नीयत से खींच ले जाने की कोशिश की और विरोध पर रेप व एसिड अटैक की धमकी ने बखेड़ा खड़ा करा दिया। पहले तो छात्रा के समर्थन में आए छात्रों ने स्कूल कैंपस में ही जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ कर दी। चूंकि मसला दो समुदायों से जुड़ा हुआ था, इसलिए आनन-फानन पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की बात कही तो थाने में भी छात्रा समर्थक छात्रों व खबर पर आए भाजपाइयों ने पुलिस से गरमा-गरम बहस की। हालांकि परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई थी, जिस पर देर रात तक दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


घटनाक्रम इस तरह है कि थाना क्षेत्र में पास की कॉलोनी के एक निजी इंटर कॉलेज की बारहवीं की छात्रा स्कूल से निकलकर घर जा रही थी। तभी इस स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाला गैरसमुदाय का अधिक उम्र का छात्र दो अन्य साथियों के साथ निकला और आरोप है कि उसने छात्रा संग छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं, उसे हाथ पकड़कर दुष्कर्म के इरादे से खींच ले जाने की कोशिश की और विरोध किया तो उस पर एसिड अटैक व उसका रेप करने तक की धमकी दी गई।
विज्ञापन


बाद में शोरशराबे पर साथी छात्र-छात्रा एकत्रित हुए और उनसे शिकायत की तो इन लोगों ने उनके सामने भी धमकी दी। इस पर साथी भड़क गए और उन्होंने कैंपस में ही आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां गमले, व ब्लैकबोर्ड तक तोड़े गए। हालांकि कुछ ही देर में स्कूल संचालक की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को शांत किया और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। इस दौरान तीसरा पुलिस को देख भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में छात्रा के अलावा उसके परिजन, साथी छात्र व पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि पहुंच गईं। यहां आरोपियों से माफी मंगवाने की बात आई। मगर वह माफी मांगने को तैयार नहीं हुए। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने इसी वर्ष विद्यालय में दाखिला लिया है और वह आए दिन इस तरह की हरकत करता रहता है। कई बार उसकी इस हरकत को नजरंदाज किया गया है।

एक बार मामले में स्कूल स्टाफ को भी अवगत कराया गया। मगर उन्होंने बात दबाने के इरादे से नजरंदाज कर दी। इस पर यहां भी हंगामा हुआ। मगर पुलिस ने जैसे-तैसे शांत कराया। बाद में परिजन आरोपियों पर तहरीर देकर चले गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार देर रात मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर दो नाबालिग छात्रों पर दुष्कर्म की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पूर्व मेयर ने मामले में पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।


छात्रा से पर्स छीना तो भीड़ ने पीटा
महानगर के दुबे पड़ाव चौराहा पर गुरुवार सुबह एक छात्रा से बाइक सवार बदमाश पर्स झपटकर भागा, मगर छात्रा के शोर पर भीड़ ने उसे दबोचकर जमकर पीटा। इसके बाद भी वह पर्स छोड़कर भागने में सफल रहा। बताया गया है कि खिरनी गेट की छात्रा दुबे पड़ाव से उतरकर पैदल-पैदल डीएस डिग्री कॉलेज जा रही थी। तभीा दुबे पड़ाव चौराहे पर बाइक सवार ने उसका पर्स झपट लिया। जिसे तत्काल हरकत में आई भीड़ ने दबोच लिया। उससे पर्स तो वापस छीन ही लिया और पीटा भी गया। मगर फिर भी वह बचकर भाग गया। बाद में छात्रा अपना पर्स व रुपये वापस मिलने पर कॉलेज चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed