{"_id":"45d8e1c9f38a5ec9389ab6e4fcb1a7a5","slug":"sangeeta-chaudhary-complained-to-the-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता चौधरी की एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीता चौधरी की एसएसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी की हत्या के बाद उनकी पत्नी संगीता चौधरी व ग्लोबल के सीएमडी राजेश अग्रवाल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब संगीता चौधरी पर क्वार्सी बाईपास स्थित ग्लोबल की साइट से 75केवी का जेनरेटर उठा ले जाने का आरोप लगा है।
इस संबंध में राजेश अग्रवाल ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी है, जिसमें इससे पहले भी लाखों का सामान इसी तरह दबंगई के बल पर ले जाने का आरोप लगाया है।
एएसएम इंडिया के डायरेक्टर व बिल्डर राजेश अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि संगीता चौधरी उनसे धौंस वसूलने के लिए तरह-तरह की धमकियां दे रही हैं। बाईपास स्थित ऑफिस से जबरन लूटपाट की जा रही है। जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस से कर चुका हूं।
21 फरवरी की दोपहर संगीता चौधरी अपने गनर व अन्य साथियों के साथ उसकी साइट पर गईं, जहां पर रखा 75 किलोवाट का जेनरेटर हाईड्रा उठाकर ले गईं। इस प्रकरण में रिपोर्ट व कार्यवाही की मांग की गई है। एसएसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है। इससे पहले भी उन्होंने लिखित शिकायत में लाखों का माल इसी तरह से ले जाने का आरोप लगाया है।