फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salman's family meet with Mp

सलमान के परिजनों को विदेश मंत्री से मिलवाएंगे सांसद

Thu, 29 Oct 2015 01:11 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Thu, 29 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। इक्कीस साल से पाकिस्तान में फंसे सलमान की वतन वापसी के लिए उसके परिजन खासे बेचैन हैं। बुधवार को सलमान के पिता हाफिज वकार ने सांसद सतीश गौतम से मुलाकात कर पूरा प्रकरण फिर से उन्हें बताया। 

विज्ञापन

इसपर सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह गुरुवार या शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से परिजनों की मुलाकात कराएंगेे। इस मामले में ईदी फाउंडेशन और अंसार बर्नी ट्रस्ट से भी संपर्क की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन

हाफिज वकार ने बताया कि सलमान की दो बहनें हिना वकार और निदा वकार तीन महीने से कराची में हैं। उन्होंने अपना तीन महीने का वीजा दो महीने के लिए और बढ़ाया है। बहनें कह रही हैं कि भाई को वापस लेकर ही वतन लौटेंगी। उन्होंने बताया कि अंसार बर्नी ट्रस्ट के अंसार बर्नी ने फोन पर कराची पहुंचने के बाद सलमान के जरूरी कागजात बनवाने में मदद करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed