मोदी सरकार बने सलमान की हमसफर : हाफिज वकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की दौड़ से कब मिलेगी निजात
मोदी सरकार बने सलमान की हमसफर : हाफिज वकार
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। जयगंज के पठानान मोहल्ले के हाफिज वकार को मंगलवार को एक निजी टीवी चैनल ने नोएडा बुलाया और वहां उनका साक्षात्कार हुआ। अलीगढ़ से नोएडा की यात्रा के बीच उन्होंने फोन पर बताया कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक ये मुद्दा पहुंच गया है तो उम्मीद बंधी है कि मोदी सरकार कुछ कार्रवाई करेगी। अब सरकार के हाथ में ही है, मीडिया ने बहुत साथ दिया। अमर उजाला ने साल 2013 से उनके मसले को प्रमुखता से प्रकाशित कर दिल्ली तक उनकी आवाज पहुंचाई। उनकी पत्नी सलमा ने बताया कि अलीगढ़ जिला प्रशासन अगर गंभीरता से पहल करे तो उनको भारत की स्थायी नागरिकता मिल सकती है। जिसके बाद उन्हें बार-बार अपना वीजा बढ़वाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगेे। मोदी सरकार चाहे तो उनके बेटे सलमान को गीता की तरह वापस भारत लाया जा सकता है। अब सब कुछ सरकार के हाथों में है। गौर हो कि वकार दंपति का पुत्र सलमान इक्कीस साल से पाकिस्तान में कराची में अपनी ननिहाल में है, जो बीमारी के कारण बचपन में वहां रह गया था और दंपति को वीजा एक्सपायर होने के कारण वापस भारत लौटना पड़ा था। इस प्रकरण में एडीएम सिटी अवधेश तिवारी ने बताया कि हाफिज वकार और सलमा अपने दस्तावेज दोबारा से प्रस्तुत करें तो उनकी स्थायी नागरिकता की मांग को नियमानुसार आगे प्रेषित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उनकी मदद की जाएगी।