{"_id":"ccb8c37d3f97aea3022dc417fc4bdfce","slug":"saif-alam-has-become-to-be-called-sin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो सैफ आलम नाम होना बन गया गुनाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो सैफ आलम नाम होना बन गया गुनाह
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर रोड स्थित निजी स्कूल के छात्र का नाम सैफ आलम होने की सजा देने का आरोप पुलिस पर लगा है। उसे पुलिस ने उस हत्यारोपी के स्थान पर जेल भेज दिया जो आजमगढ़ का रहने वाला सैफ ही है।
अपने साथी छात्र को निर्दोष बताते हुए स्कूल के कई दर्जन छात्रों ने एसएसपी कार्यालय तक नारेबाजी कर जुलूस निकालकर एसएसपी से मुलाकात की और मदद मांगी।
बता दें कि 15 सितंबर 15 को मेडिकल रोड पर कुख्यात अपराधी यासीन के बेटे सैवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें आजमगढ़ निवासी सैफ को नामजद किया था। आरोपी सैफ को स्कूल से निष्कासित भी कर दिया गया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा। जब पीड़ित परिवार ने अधिकारियों के दरवाजे खटखटाये तो हरकत में आई पुलिस आजमगढ़ उस आरोपी को गिरफ्तार करने तो नहीं गई, लेकिन स्कूल के ही एक दूसरे सैफ आलम निवासी हमदर्दनगर को गिरफ्तार कर लाई।
विज्ञापन
साथी छात्रों का ही नहीं बल्कि स्कूल के प्रधानाचार्य का भी कहना है कि जिस छात्र को पुलिस ने जेल भेजा है वह निर्दोष है। जिसकी 1 फरवरी से परीक्षाएं भी हैं। पुलिस की एक कमी से छात्र का पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा।
एसएसपी ने पूरे मामले की जानकारी कर न्याय का आश्वासन दे दिया है। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का कहना है कि प्रकरण में सही व्यक्ति को ही जेल भेजा गया है। इसके साक्ष्य भी पुलिस के पास हैं। तभी गिरफ्तारी की गई है।