साधू बनकर आए ठग, हजारों लेकर चंपत
सावधान! आजकल साधुओं के भेष में ठग घूम रहे हैं। दो साधू रूपी ठग दो स्थानों से हजारों रुपये का माल ले जा चुके हैं। कस्बा निवासी प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर बाबू आर्य का पुत्र डॉ. आदित्य वास का गंगीरी चौराहे पर क्लीनिक है। कई बार बीमारी का बहाना बनाकर एक साधू एक साथी के साथ दवा लेने क्लीनिक पर आ रहा था।
मंगलवार की सायं डॉ. आदित्य वास कस्बा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज मार्ग स्थित अपने आवास पर थे। साधू ने फोन किया कि मेरी तबियत ज्यादा खराब है। डॉक्टर ने कस्बा स्थित अपने आवास पर आने को कहा तो साधू रूपी ठग ने निवेदन किया। डॉक्टर अपनी गाड़ी से अपने बहनोई भानूप्रताप के साथ गंगीरी चौराहे स्थित क्लीनिक जा रहे थे, रास्ते में रूखाला के निकट साधू रूपी ठग और उसका साथी मिल गया और गाड़ी रुकवाकर बाताें-बातों में डॉक्टर और उनके बहनोई को कुछ सुंघा दिया, जिससे दोनों बेहोशी की हालत में आ गए।
साधू रूपी ठग और उसका साथी दोनों के पास से दो हाथ की सोने की अंगूठी और 1500 रुपये लेकर भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और डॉक्टर और बहनोई को घर ले गए। दूसरी घटना विवेकानंद इंटर कॉलेज वाली गली में राजा बाबू सोनी स्वर्णकार की दुकान करते है। मंगलवार की दोपहर दुकान पर एक साधू रूपी ठग आया और उसने खाने की इच्छा प्रकट की। राजाबाबू सोनी उसे घर के अंदर खाना खिलाया और सोनी और उसकी पत्नी को झांसे में लेकर कुछ सुंघा दिया और पंद्रह हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की।