फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rodavej bas ke pharjee tikat maaphiya sahit 11 giraphtaar

रोडवेज बस के फर्जी टिकट माफिया सहित 11 गिरफ्तार

Wed, 22 Aug 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 22 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
rodavej bas ke pharjee tikat maaphiya sahit 11 giraphtaar
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo
अलीगढ़-आगरा रीजन की रोडवेज बसों में फर्जी टिकट से सरकार को सालाना करोड़ों का चूना लगाने वाले माफिया गिरोह का एसटीएफ ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया। रोडवेज हॉल्ट पर एसटीएफ ने घेराबंदी की तो माफिया गिरोह के बाउंसरों ने एसटीएफ टीम को घेरकर मारपीट तक कर दी। बचाव में टीम ने फायरिंग की, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। बाद में टीम रोडवेज बस को घेरकर मथुरा रोड पर ले गई और वहां माफिया सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो बस कब्जे में लेकर काफी माल बरामद किया गया।
विज्ञापन


एसटीएफ द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार यूपी रोडवेज प्रबंधन द्वारा बसों में फर्जी टिकट माफिया गिरोह को लेकर की गई शिकायतों के आधार पर आईजी एसटीएफ अमिताभ यश व एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह के निर्देश पर आगरा यूनिट के सीओ श्याम कांत की अगुवाई में टीम ने मंगलवार को मथुरा से एक रोडवेज बस में कुछ सदस्यों को सवार कर दिया।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत एक गाड़ी में टीम के कुछ सदस्य बस के पीछे हो लिए और कुछ सदस्य इगलास में रोडवेज के पीडब्ल्यूडी हॉल्ट पर पहले से मौजूद थे। रास्ते में रोडवेज कंडेक्टर की टिकट वितरण व्यवस्था देखकर यह स्पष्ट हो गया कि फर्जी टिकट बांटी जा रही हैं। इधर, रोडवेज बस के चालक को भी अपनी रैकी होने की भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बस स्टॉप पर अपने बाउंसर अलर्ट कर दिए। जैसे ही दोपहर में बस स्टाप पर बस रुकी और एसटीएफ ने बस में सवार स्टाफ को पकड़ने की कोशिश की तो बाउंसरों ने एसटीएफ टीम से मारपीट कर उन्हें दौड़ाने की कोशिश की। लेकिन टीम ने वहां हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई।

बाद में टीम ने सवारी सहित इस बस को बेसवां तक ले गई। वहां बस में सवार माफिया सदस्य और बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के आधार पर पीछे से आती दूसरी बस को घेरकर उसमें सवार माफिया सदस्य गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा दबिश देकर माफिया को भी मथुरा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी को थाने लाकर पूछताछ के बाद मुकदमा आदि की कार्रवाई की गई।


-रोडवेज की बसों में फर्जी टिकट वितरित कर रोडवेज को चूना लगाने वाले गिरोह को एसटीएफ ने इगलास में कार्रवाई कर दबोचा है। इस दौरान टीम से मारपीट भी कर दी गई। अब सभी को गिरफ्तार कर उन पर भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात

गिरफ्तार अभियुक्त
-देवेंद्र पुत्र मान सिंह पिलखुनी राया मथुरा
-मेघ सिंह पुत्र कारे सिंह करील मुरसान हाथरस
-ओमवीर पुत्र राजवीर मोहल्ला असबार इगलास
-खेम सिंह पुत्र राजवीर सिंह दातुन नगरिया इगलास
-अरविंद पुत्र राजाराम गढ़ा खेड़ा गोंडा अलीगढ़
-रविंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह हकीमपुर हाइवे मथुरा
-शिवराम पुत्र हरी सिंह नगला जमुनी बल्देव मथुरा
-रवि तौमर पुत्र रामवीर सिंह नगला जमुनी बल्देव मथुरा
-कुशलपाल पुत्र बलवीर सिंह रामपुर बकटरा इगलास
-ज्ञानेंद्र पुत्र रामेंद्र सिंह अतुर्रा गोंडा अलीगढ़
-बांके बिहारी पुत्र दान बिहारी शर्मा मावली जमुनापार मथुरा

फरार अभियुक्त
-अशोक पुत्र चंद्रपाल नगला नेचला इगलास
-सोनू पुत्र विजयपाल इगलास 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed