फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   robbers got money and bike by businessman

बदमाशों ने व्यापारी से बाइक-नगदी लूटी

Tue, 16 Jun 2015 02:26 AM IST
इगलास।
इगलास। Updated Tue, 16 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी से बाइक-नगदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इगलास। शिवदान नगर निवासी रेडीमेड कपड़े के व्यापारी से रविवार रात बदमाशों ने बाइक-नगदी लूट ली। वारदात उस समय हुई जब वह अपने पैतृक गांव बांकनेर, खैर जा रहा था। बदमाश उसे बंधक बनाकर खेत में डाल गए। सुबह ग्रामीणों ने उसे बंधनमुक्त कराया।
शिवदान नगर में रहने वाला राजू चौहान पुत्र बनी सिंह रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता है। राजू ने बताया कि वह रविवार की रात्रि को वह बाइक से अपने गांव बांकनेर (खैर) जा रहा था। जैसे ही वह नगर के कुछ आगे गोंड़ा मार्ग पर चला कि बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचे की नोंक पर बदमाश उसे बाइक पर बिठाकर कच्चे रास्ते से सेवनपुर गांव के समीप ले गए। यहां बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, सोने की अंगूठी, घड़ी, बैग, बाइक व 32 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाशों ने जूतों के फीताें से हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में डाल दिया। सोमवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बाजरा के खेत से कुछ आबाज सुनी तो वह अंदर गए और पीड़ित को मुक्त कराया। सूचना पर पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित का सीएचसी में उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed