{"_id":"aa53ce5e53858bfa8a8a91ae3466ca86","slug":"robbers-give-shock-to-diver-and-helper-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने करंट लगाकर बेहोश किए थे ड्राइवर-हेल्पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने करंट लगाकर बेहोश किए थे ड्राइवर-हेल्पर
अलीगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों ने करंट लगाकर बेहोश किए थे ड्राइवर-हेल्पर
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। साढ़े 85 लाख का नामी सिगरेट कंपनी के माल सहित लूटे गए गाजियाबाद की ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को बदमाशों ने पीटने के साथ करंट लगाकर बेहोश किया था। इसके बाद अपनी गाड़ी में डालकर उन्हें कपड़े से ढंक दिया था। बुधवार दुपहर में होश आने पर वह टूंडला की हाईवे चौकी पहुंचे। मगर उन्हें अलीगढ़ के लिए टहला दिया गया। यहां बृहस्पतिवार को डीआईजी और एसएसपी के दखल पर निल पर मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही जांच फीरोजाबाद ट्रांसफर कर दी गई।
बुधवार रात फीरोजाबाद से यहां पहुंचे ट्रक ड्राइवर जगदीश व हेल्पर धर्म सिंह निवासीगण रपट का पुरा मुरैना मध्य प्रदेश को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। वहां जांच पड़ताल के बाद पाया कि घटना लोधा में हुई है।
इसके बाद सुबह यह लोग स्थानीय ट्रांसपोर्टर संजय पंडित, आनंद गुप्ता आदि के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। वहां एसएसपी ने शासनादेश का हवाला दिया कि रनिंग घटना में जिस स्थान पर घायल, बेहोश या मृत मिलेगा। उसी स्थान पर घटना दर्ज होगी। इसके बाद पीड़ित लोग डीआईजी से मिले। डीआईजी ने तुरंत एसएसपी फीरोजाबाद व एसएसपी अलीगढ़ से वार्ता की। वार्ता के क्रम में तय हुआ कि मुकदमा कोतवाली ऊपर कोट में निल पर दर्ज कर जांच फीरोजाबाद भेज दी जाए। इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि उन्हें खेरेश्वर चौराहे से एक किमी दूरी पर लूटा गया। इसके बाद अपनी गाड़ी में डालकर बदमाशों ने करंट लगाकर बेहोश किया और कपड़े डालकर फीरोजाबाद टूंडला में फेंक गए। बुधवार दुपहर होश आने पर वह पुलिस के संपर्क में आए थे। इधर, कोतवाली पुलिस ने जगदीश की तहरीर पर निल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।