{"_id":"2e9ff866d1550851b75d491f637f1914","slug":"rngbaji-the-two-factions-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगबाजी को लेकर दो गुटों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगबाजी को लेकर दो गुटों में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
देहलीगेट के गोंडा मोड़ इलाके में रविवार को रंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। खबर पर दौड़ी पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मेलरोज बाईपास पर दो गुट रंगबाजी को लेकर आपस में भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। तभी एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते दोनों गुट उस समय तो वहां से चले आए लेकिन गोंडा मोड़ पर आकर फिर आमने-सामने आ गए।
जहां उनके बीच एक बार फिर फायरिंग हुई। तभी सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी विनोद यादव का कहना है कि फायरिंग की सूचना गलत है, सिर्फ दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।