फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RJD leader sent to jail for attack on AMU student

एएमयू छात्र पर हमले में रालोद नेता को भेजा जेल

Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
RJD leader sent to jail for attack on AMU student
रालोद नेता जियाउर्रहमान । - फोटो : अमर उजाला
महानगर के सिविल लाइंस इलाके में पुरानी चुंगी पर बुधवार देर रात एएमयू के बरेली निवासी छात्र नौशाद अख्तर को गोली मारने की घटना में पुलिस ने रालोद नेता जियाउर्रहमान व सपा छात्र सभा नेता कौशल दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को ही रात करीब दो बजे जीटी रोड पर गभाना टोल के पास से दबोच लिया और तड़के सिविल लाइंस लाया गया। दोपहर में दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, इस मामले में अन्य नामजदों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं घायल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे बरेली के बहेड़ी निवासी एएमयू के बीए अध्ययनरत छात्र नौशाद अख्तर पुत्र नईम को उस समय गोली मारी गई थी, जब वह अपने स्थानीय साथी फैसल मुस्तफा के साथ बाइक पर एएमयू से पुरानी चुंगी की तरफ जा रहा था। इस घटना के बाद घायल के समर्थकों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर हंगामा किया था और यहां पुलिस से नोकझोंक तक हुई थी। समर्थक घायल के इलाज व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित थे। यहां जैसे-तैसे एसपी सिटी ने हंगामा करने वालों को शांत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


इस मुकदमे में एएमयू के ही छात्र फैज के अलावा रालोद नेता जियाउर्रहमान, सपा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष कौशल दिवाकर व सपा युवजन सभा नेता शीलू ठाकुर को नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने नामजदों की तलाश शुरू की तो जियाउर्रहमान व कौशल दिवाकर को जीटी रोड पर खुर्जा की ओर जाते समय गभाना टोल से दबोच लिया। पुलिस ने सुबह जब इस गिरफ्तारी की खबर घायल के समर्थकों को दी तो काफी हद तक उनका गुस्सा शांत हुआ।


सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के अनुसार अन्य नामजदों की तलाश लगातार जारी है। वहीं घायल का अभी इलाज चल रहा है। इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच चल रही है। बता दें कि सोमवार को जियाउर्रहमान पर फायरिंग हुई थी। इस हमले में फैसल मुस्तफा को नामजद किया गया था। रात का हमला जिया पर हमले का प्रतिशोध ही माना जा रहा है। इधर, जियाउर्रहमान का कहना है कि वह वारदात का जो वक्त बताया जा रहा है, उस समय अपने दोस्तों संग अपने दफ्तर में था। कॉल डिटेल व सीसीटीवी से कहीं भी जांच कराई जा सकती है। बाकी सब साजिश के तहत हो रहा है। इसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed