फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relatives of the contract entered into by the Honourable beaten salesmen

माननीय के रिश्तेदार ने ठेका में घुसकर सेल्समैन पीटा

Thu, 11 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में बुधवार देर रात देशी शराब के ठेके पर एक माननीय के रिश्तेदार ने शराब सेल्समैन को बेरहमी से पीट दिया। हमला इस कदर था कि दुकान में घुसकर जब सेल्समैन को पीटा गया तो वह मदद के लिए चिल्लाता रहा। मगर किसी ने नहीं बचाया। बाद में पुलिस पहुंच गई और मसला निपटाने की कोशिश में लगी रही।
विज्ञापन


बताया गया है कि देशी शराब के ठेके पर बच्चू नाम का सेल्समैन तैनात है। देर रात एक युवक शराब लेने आया। मगर वह रुपये नहीं दे रहा था। इस पर सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। इस पर युवक ने अपने साथी माननीय के रिश्तेदार को बुला लिया। बस उसने आते ही वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया और सेल्समैन को दुकान में घुसकर बेरहमी से पीटा। इसे लेकर वहां भीड़ जमा हो गई और हंगामी स्थिति बन गई। देर रात तक पुलिस मसला निपटाने व समझौता कराने की कोशिश में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed