{"_id":"5a80a47b4f1c1bc83b8b63d8","slug":"protests-against-flirting-in-accraabad-the-teenager-was-nude-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकराबाद में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को किया निर्वस्त्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकराबाद में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को किया निर्वस्त्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात खेत पर शौच करने गई एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने युवती के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि रात में लगभग आठ बजे किशोरी गांव के निकट अंबेडकर पार्क के पास खेत में शौच के लिए गई थी।
इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके पीछे वहा पहुंच गया। युवक ने किशोरी को खेत में बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो उसने किशोरी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
इससे किशोरी निर्वस्त्र हो गई। इसी बीच किशोरी की चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग वहा पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
परिजनों के पहुंचने के बाद किशोरी ने सारी बातें परिजनों को बताई। जिस पर परिजनों ने यूपी 100 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार पुत्र राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।