{"_id":"5cd9d1c5bdec22076100b458","slug":"pregnant-woman-found-death-in-the-house-the-murder-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में मिला गर्भवती महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान में मिला गर्भवती महिला का शव, हत्या का आरोप
Tue, 14 May 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 14 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
किरन देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी इलाके की किशनपुर कालोनी के एक मकान में सोमवार को छह माह की गर्भवती महिला का शव मिला। महिला बुलंदशहर की रहने वाली थी, पति संग आठ दिन पहले ही किराए के मकान में यहां रहने आई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर मौखिक तौर पर उसका इलाज न कराने और विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। इधर, महिला के पति सहित अन्य ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
किरन देवी (23) पुत्री स्व. केसराज निवासी मुरादपुर बुलंदशहर की शादी ढाई साल पहले बुलंदशहर के छतारी इलाके के बेरम नगर निवासी उदित कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई कपिल के अनुसार सोमवार की सुबह बहन का शव कमरे में पड़ा देख बराबर के कमरे में रहने वाले किराएदार ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने हमें सूचना दी। कपिल के अनुसार किरन छह माह के गर्भ से थी।
उसके शरीर में खून की कमी और गुर्दे में तकलीफ थी। उदित इलाज कराने की बात कहकर आठ दिन पहले उसे किशनपुर में लेकर रहने लगा था। यहां उदित की भाभी और बड़ा भाई दूसरे मकान में पहले से किराए पर रह रहे थे। कपिल के अनुसार उदित उसके इलाज के खर्च को लेकर ताने देता था। जब वह किरन को किशनपुर लेकर आया तो मां मिथलेश भी यहां आ गई। तीस हजार रुपये इलाज पर खर्च कर दिए। दो दिन पहले ही वह घर लौटी थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार की रात को किरन की जेठानी जोकि उससे बात भी नहीं करती थी। उसने किरन को जबरन खाना खिलाया। खाने के बाद किरन की मौत हुई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालियों ने मौखिक तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति, जेठ और जेठानी फरार हैं।